सक्ती

नाबालिक को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती, पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज

सक्ती- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के प्रार्थी द्वारा जैजैपुर के निवासी सलमान खान पिता ताहर खान के ऊपर संदेह व्यक्त किया था जिसका लगातार पता तलाश जारी था। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी सलमान खान नाबालिग पीड़िता को अपने घर में छोड़कर फरार हो गया है तथा पीड़िता लगभग 08 माह की गर्भवती है कि सूचना प्राप्त होने पर उक्त नाबालिग बालिका को परिजनों के समक्ष दस्तयाब किया गया। पीड़िता ने अपने कथन मे आरोपी द्वारा लगातार शारीरिक संबंध बनाने से गर्भवती होना बताने पर प्रकरण में धारा 87, 65(ए) भा०न्या०सं० एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई है। प्रकरण की पीड़िता को उसके परिजनों को सुरक्षार्थ सुपूर्द किया गया था। प्रकरण के आरोपी जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की आरोपी सलमान खान सक्ती में में हटरी रोड के आस पास घूम रहा है। सुचना से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा पु से  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा पु से ) पुलिस अनुवभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैकरा (रा पु से ) को अवगत कराया गया जो महिला एवं बालिका संबंधी अपराध का निराकरण करने हेतु निर्देश देने पर तत्काल टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान हटरी रोड के पास पैलेस रोड सक्ती में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी सलमान खान को दिनांक 25.05.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी का जेल वारंट बनने से जेल दाखिल किया गया।