सक्ती शहर सहित कई क्षेत्रों में पड़ रही है भीषण गर्मी उगल रहा है सूरज आग, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

सक्ती – सक्ती शहर सहित कई क्षेत्रों में पड़ रही है भीषण गर्मी उगल रहा है सूरज आग तेज गर्मी के बीच गर्म हवाओं का थपेड़ा भी पड़ने लगा है, तेज गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है , पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लू और हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के संबंध में जरुरी एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने मौसम के रुख को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है, अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह विभाग ने दी है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक माना जा रहा है। समूचा छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है, आगामी पांच दिनों तक बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हीट वेव चलने की प्रबल आशंका है। हालांकि राहत की बात यह है, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी पारा मौजूदा स्तर के आसपास ही बना रह सकता है। बहरहाल पड़ रही तेज गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।


