सक्ती

जीवन में हम मर्यादा में रहे जिसने भी मर्यादा का उल्लंघन किया जीवन कष्टमय रहा – सांसद ज्योत्सना महन्त

जीवन में हम मर्यादा में रहे जिसने भी मर्यादा का उल्लंघन किया जीवन कष्टमय रहा - सांसद ज्योत्सना महन्त kshititech


सक्ती – रामायण में भगवान राम का चरित्र हमे यह सिखाता हैं कि जीवन में हम मर्यादा में रहे जिसने भी मर्यादा का उल्लंघन किया जीवन कष्टमय रहा उक्त विचार विधानसभा क्षेत्र सक्ती के ग्राम मसनिया कला में आयोजित साप्ताहिक नवधा रामायण के आयोजन में कोरबा लोकसभा के सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त ने कही ‌। श्रीमती महन्त भगवान राम भगवान के अखिल चराचर जगत के मालिक जिनके अधीन पूरा ब्रम्हांड हैं , वे मर्यादित रहे इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये जीवन मे उतार चढ़ाव दुख सुख आते रहते है लेकिन मनुष्य को हमेशा मर्यादित रहना चाहिए। मेरा मेरा कहते हुए इस दुनिया से सबको एक दिन बिदा लेनी है जो यहाँ पूण्य सत्कर्म अर्जित करेंगे वही जाएगा बाकी सब यही रह जायेगा । आप सब ने डॉ चरण दास महन्त जी को अपना मतदान देकर आशीर्वाद दिया हैं हमारे परिवार की जिम्मेदारी हैं कि आपके सुख दुख में खड़े रहे।
सांसद ज्योत्सना महन्त ने जांजगीर लोकसभा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को उनके निवास जाकर उनके वैवाहिक वर्षगाँठ की शुभकामनाएं दी । हुआ यूं कि जिला कलेक्टर कार्यालय में रेड क्रॉस सोसायटी के बैठक के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने दोनों सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त एवं श्रीमती कमलेश जांगडे उपस्थित थे । एवं ग्राम मसानिया कला में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में जाना था जांजगीर सांसद ने अपने निवास पर आने का आग्रह किया था । सूरज चरण दास महन्त ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में आध्यत्मिक माहौल रहता है , गांव में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त ने ग्राम बोरदा में मेडिकल कालेज रायगढ़ के डॉक्टर अशोक सिदार के भाई किशोर सिदार के विवाह होने के उपरांत नव वरवधू को आशीर्वाद दिया एवं कॉग्रेस नेत्री गायत्री सिदार ने परिवार सहित सांसद महन्त का आदिवासी परम्परा के अनुसार स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महन्त , सूरज महंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल,  जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गवेल , जिला किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल जिला महिला कॉग्रेस के अध्यक्ष मेनिका जायसवाल जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महबूब खान जिला कॉग्रेस के महामंत्री गिरधर जायसवाल पिंटू ठाकुर पार्षद संतोष लाला सोनी जिलाध्यक्ष पवन साहु अमीर अग्रवाल सरपंच विशाल जांगड़े कॉग्रेस नेता सुनील शुक्ला गोलू अग्रवाल राजेंद्र साहूप्रसिद्ध भजन लोकगायक थिरमन दास महन्त सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवँ आयोजन समिति के सदस्यों, कॉग्रेस जनों की उपस्थिति रही।