ठेकेदारों की लापरवाही से कोटेतरा में बिजली उपभोक्ता परेशान

एक सप्ताह में केबल लगाकर नया ट्रांसफार्मर चालू नही हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

सक्ती / जैजैपुर- ठेकेदारों के लापरवाही एवं खामियों के चलते कोटेतरा गांव के विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान हैं। विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही एवं मनमाने ढंग से कार्य करने की बदौलत पिछले तीन महीने से नया पोल ट्रांफार्मर लगा दिए गए है परंतु जिस मोहल्ले में इस ट्रांसफार्मर की लाइन जोड़ने की कार्य करेंगे जिसमे दो पोल में केबल ही नही लगाए है जिसके कारण महज भीषण गर्मी विद्युत उपभोक्ताओं अत्यंत परेशान है लो बोल्टेज,घर की बोर नही चलना कूलर पंखा आदि की आपूर्ति ठप हो जा रही है। वहीं मानक के अनुरूप विद्युत पोल तार आदि गांव में लगाया जा रहा है। वह भी आधे अधूरे कार्य करके इतिश्री कर ली गई है।
आरोप है कि ठेकेदार हमेशा मोबाईल फोन को बंद रखते है गांव वाले संपर्क करना चाहते है तो संपर्क नही होते है ठेकेदार के कर्मचारियों से बात होती है तो बताते है कि हमे केबल नही दिया जा रहा है जिसके कारण कार्य अधूरा है द्वसाथ ही ट्रांसफार्मर के समीप बाक्स में लगाए गए एमसीबी घटिया किस्म के होने के चलते सप्लाई आते ही गिर सकती है। और ट्रांसफार्मर से गली मोहल्ले में केबल नही लगाने के कारण गांव वासियो ने इसके चलते उमस भरी गर्मी और मच्छरों से उपभोक्ता पूरी रात जागने को विवश हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद भी केबल नहीं लगाया जा रहा है जिससे गांव की आधा मोहल्ले वासी खासा परेशान है गांव की सरपँच ने प्रोजेक्ट मैनेजर सक्ती श्री राठौर जी से शिकायत किये तो तत्काल ए ई से बात करता हु और जल्द ही केबल लगाने को बोलता हूं कहने के बावजूद भी पांच दिवस बीत जाने के बाद भी दो पोल में केबल नही लगाना ग्रामीणों को आक्रोश और आंदोलन करने को मजबूर कर रहे है
वर्जन :-
मेरे द्वारा लगातार विद्युत विभाग से लगातार संपर्क की जा रही है लेकिन अधिकारी और ठेकेदार अनदेखा की जा रही है आज पर्यंत तक दो पोल में केबल नही लगाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है अगर एक सप्ताह के अंदर दोनों पोल में केबल लगाकर चालू नही किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
श्रीमती सुनीता रमेश साहू
सरपँच
ग्राम पंचायत कोटेतरा


