सक्ती

टेमर में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिन यज्ञ का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया

टेमर में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिन यज्ञ का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया kshititech

सक्ती- यज्ञ एवं योग का दिया गया प्रायोगिक प्रशिक्षण
पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित तथा पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर, सक्ती में आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिवस पर सहयोग शिक्षकों को यज्ञ का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण भारत स्वाभिमान न्यास के जिला अध्यक्ष आचार्य तेजराम सेन द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को नित्य योग करने, आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने, यज्ञ अपनाने, स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा के प्रचार का संकल्प दिलाया गया।

शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कलावती लोधी, कोषाध्यक्ष ममता त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दीपिका चौहान एवं ब्लॉक प्रभारी भगवती पटेल द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सूक्ष्म व्यायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण शिविर में सहयोग शिक्षकों को योग, आयुर्वेद, यज्ञ, स्वदेशी अभियान एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण, भागवत गीता आदि भारतीय ग्रंथों का अध्ययन भी कराया जा रहा है।

शिविर में 16 संस्कार, पंच प्राण, पंच महायज्ञ, मंत्र पाठ, योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, खड़े होकर, बैठकर, पेट एवं पीठ के बल किए जाने वाले आसनों, शवासन एवं कठिन योगासनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा 8 प्रकार के प्राणायाम, शीतली-शीतकारी प्राणायाम, विभिन्न मुद्राएं, तत्व ज्ञान, 12 दंड एवं 8 बैठक की भी सटीक जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 14 प्रशिक्षु नियमित रूप से योग विद्या सीखने हेतु उपस्थित हो रहे हैं। वहीं ग्राम के बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं और योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।