मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केंद्र में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

सक्ती – भारत सरकार द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से “मिशन शक्ति” की शुरुआत की गई है। इसके तहत सक्ती जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हब (डीएचडब्ल्यू) एवं सखी वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं। मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर हेतु 02 पद सुरक्षा गार्ड या नाइट गार्ड (सेवाप्रदाता) एवं जिला स्तरीय हब हेतु जिले में 01 पद आईटी असिस्टेंट (संविदा) की पूर्ति के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। सखी वन स्टॉप सेंटर हेतु 02 पद सुरक्षा गार्ड या नाइट गार्ड (सेवाप्रदाता) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 शाम 05:30 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं जिला स्तरीय हब हेतु 01 पद आईटी असिस्टेंट (संविदा) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 जून 2026 शाम 05:30 बजे तक तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती, रिपा भवन, लवसरा रोड, जेठा, पिन-495689 के पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सक्ती जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sakti.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।


