सक्ती

स्वास्थ्य विभाग सक्ती ने समाधान शिविर में बनाएं आयुष्मान वंदन कार्ड

कलेक्टर साहब एवं सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में किया गया कार्ड का वितरण. मौके पर समस्याओं का भी हुआ निराकरण

सक्ती – शासन की स्वास्थ्य लाभ संबंधी महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग सक्ती ने 6 मई को बिष्णु देव की सुशासन वाली सरकार द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत लगाए गए समाधान शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिए जाने वाले आयुष्मान वय वंदन कार्ड हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के ऐसे पात्र लोगों को कार्ड बनाकर दिए गये। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहंगा, सक्ती, जिला सक्ती में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों हेतु आयुष्मान वंदना कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा जनशिकायतों की सफलता पूर्वक सुनवाई की गई. उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, सीईओ वासु जैन, जिला पंचायत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल भी उपस्थित थे. एवं शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई।