मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र में आई.टी. असिस्टेंट पद हेतु आवेदन आमंत्रित

सक्ती – भारत सरकार द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से “मिशन शक्ति” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत राज्य स्तर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र हब (एसएचईडब्लू ) तथा प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हब (डीएचईडब्लू ) स्थापित किए गए हैं। मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले में 01 संविदा पद की पूर्ति के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके अंतर्गत आई.टी. असिस्टेंट के एक पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 01 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला सक्ती में स्वीकार किए जाएंगे। उक्त पद के लिए स्वीकृत पदों की संख्या 01 है, वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 निर्धारित है तथा चयनित अभ्यर्थी को 20,900 रुपये प्रतिमाह संविदा वेतन प्रदान किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


