बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान



सक्ती/ बिर्रा – क्षेत्र में जिओ की सीम नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीना से जिओ का नेटवर्क बिर्रा में और बिर्रा अंचल के तीन दर्जन गांवों में जिओ सीम नेटवर्क का कवरेज खराब हो जाने के कारण नेटवर्क का रेंज कम हो गया है। जिसके कारण जिओ का सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को खराब नेटवर्क के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजकल 5G के जमाना है। जिओ सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ता बहुत कीमती मोबाइल लिए हैं, ताकि उनको नेटवर्क से संबंधित कोई भी प्रकार से समस्या न हो और आसानी से उनका इंटरनेट से संबंधित सभी कार्य आसानी से हो जाए। लेकिन जिओ सिम के उपभोक्ताओं को आजकल नेटवर्क की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से जिओ का नेटवर्क इतना खराब हो गया है कि ना तो ठीक से कॉल लगती है और न ही इंटरनेट चलता है।
गौरतलब है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा और आसपास के तीन दर्जन गांवों में पिछले लगभग कई महीना से जिओ का नेटवर्क में खराबी आ जाने के कारण जिओ के मोबाइल उपभोक्ताओं को मोबाइल चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीना से जिओ का नेटवर्क बिर्रा के के अलावा क्षेत्र के कई गांवों में जिओ सीम नेटवर्क का कवरेज को जिओ नेटवर्क के अधिकारी कर्मचारी रेंज को कम कर दिए हैं। जिसके कारण जिओ का सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को खराब नेटवर्क के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजकल 5G के जमाना है। जिओ सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ताओ के द्वारा बहुत कीमती मोबाइल खरीदा गया हैं ताकि उनको नेटवर्क से संबंधित कोई भी प्रकार से समस्या न हो और आसानी से उनका इंटरनेट से संबंधित सभी कार्य आसानी से हो जाए। लेकिन जिओ सिम के उपभोक्ताओं को आजकल नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई, ऑनलाइन कामकाज, बैंकिंग सेवाएँ, और यहां तक कि आपातकालीन संपर्क भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बिर्रा अंचल में कई युवा ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन जिओ नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिर्रा के जिओ सिम नेटवर्क का मोबाइल उपभोक्ताओं ने बताया कि जिओ ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर से कई बार शिकायत किया जा चुका है। लेकिन कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला है। जबकि ग्राम पंचायत बिर्रा के शांति चौक के पास में जिओ सिम का मोबाइल नेटवर्क लगा है। उसके बावजूद भी जिओ सिम नेटवर्क के मोबाइल उपभोक्ताओं को जिओ नेटवर्क की आए दिन समस्या हो रही है। अब जिओ सीम नेटवर्क वाले मोबाइल उपभोक्ताओ ने दूसरे नेटवर्क पर पोर्ट कराने का भी मन बना रहे है। लेकिन क्षेत्र में अन्य नेटवर्क की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। लोगों ने शासन प्रशासन और जिओ सीम नेटवर्क प्राइवेट कंपनी से अपील किया है कि जल्द से जल्द तकनीकी टीम भेजकर जिओ नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ताकि बिर्रा में और आसपास के गांवों में जिओ नेटवर्क की संचार गांवस्था बेहतर हो सके।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो जिओ सिम के खराब नेटवर्क के चलते जिओ मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


