अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती ने गौशाला में किया सेवा का कार्य

सक्ती – अपने कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने वाली सक्ती की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने नव नियुक्त अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में शहर की गौशाला में पहुंचकर गौ माताओ को रोटियां.गुड. चारा एवं फल खिलाए। इस दौरान समिति के सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे तथा सभी ने उत्साह के साथ गौ सेवा के कार्य को गति प्रदान करते हुए गौ सेवा की। इस दौरान अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने कहा कि गौ सेवा का कार्य सबसे बड़ा पुण्य का काम है। तथा पिछले दिनों पूरे देश भर में गौ माताओ को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जो अभियान प्रारंभ हुआ है।निश्चित रूप से यह एक बड़ी पहल है। एवं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, सचिव संगीता केडिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सरिता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


