सक्ती जिले में बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री हवन यज्ञ आयोजित

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ एक वैश्विक आध्यात्मिक अभियान – अधिवक्ता चितरंजय
सक्ती- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रेरित
गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ एक वैश्विक आध्यात्मिक अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर में पवित्रता, सकारात्मक ऊर्जा और संस्कार विकसित करना है, यह बात बताते हुए हिंदू जागरण मंच जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि यह अभियान 1 मई बुद्ध (वैशाख) पूर्णिमा को खास तौर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें विश्व के लाखों सनातन परिवारों के द्वारा एक साथ गायत्री एवं महा मृत्युंजय मंत्र के साथ हवन किया जाता है तथा आज इसी तारतम्य में हमारे निवास पर सपरिवार हवन यज्ञ अनुष्ठान किया गया।
इसी संबंध में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य भगत साहू एवं व्यवस्थापक राजकुमार पटेल ने आगे बताया कि आज सक्ती जिले के विभिन्न स्थानों गायत्री एवं महा मृत्युंजय मंत्र के साथ हजारों लोगों के द्वारा अपने अपने निवास स्थानों में हवन यज्ञ अनुष्ठान आयोजित कर विश्व कल्याण एवं शांति के लिए आहुतियां दी गई ।


