सक्ती

वीडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सक्ती – विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को आरोपी सतीशपुरी उर्फ भुरा के द्वारा अपने प्रेम जाल में फंसाकर फोटो वीडियो बनाकर सोशल मिडिया अपलोड करने संबंधी प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से), अनुविभागीय अधिकारी सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा(रा.पु.से,) के आवश्यक दिशा निर्देश पर आरोपी सतीशपुरी उर्फ भुरा पिता नक्टुपुरी उम्र 30 साल निवासी गिरवानी थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी (मप्र) को मध्यप्रदेश जिला शिवपुरी को हिरासत मे लेकर दिनांक 27.04.25 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है