सक्ती शहर में गिरते वाटर लेवल को देखते हुए बंधवा तालाब के शहर वासियों ने गहरीकरण की मांग करी

सक्ती के बुधवारी बाजार में 72 एकड़ में फैला हुआ है बंधवा तालाब 20 वर्षों पूर्व हुआ था गहरीकरण का काम
सक्ती – सक्ती शहर में प्रत्येक वर्ष गिर रहे वाटर लेवल को देखते हुए पानी की समस्या विकराल होती जा रही है तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपने संसाधनों के माध्यम से शहर में बेहतर पानी आपूर्ति की व्यवस्था करने लाख जतन किए जा रहे हैं।किंतु इसके बावजूद जब तक शहर का वाटर लेवल बढ़ेगा नहीं। तब तक आने वाले दिनों में यह समस्या विकराल बनी रहेगी सक्ती शहर के नागरिकों ने इस समस्या को देखते हुए शहर के बुधवारी बाजार में स्थित करीब 72 एकड़ में फैले बंधवा तालाब के गहरीकरण की मांग की है। इस तालाब को लगभग 20 सालों पूर्व तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष अहिल्या साहू के कार्यकाल में गहरीकरण करवाया गया था। किंतु उक्त गहरीकरण के कार्य को 20 साल व्यतीत हो चुके हैं एवं तत्कालीन समय में लोगों का कहना है कि यह पूरा तालाब गहरीकरण नहीं हो पाया था। जिसके चलते कहीं ना कहीं वाटर लेवल की समस्या खत्म नहीं हुई है। यदि प्रशासन द्वारा अभी गर्मी के दो महीनो में इस समय का सदुपयोग कर इसका गहरीकरण जन भागीदारी या की जिला खनिज न्यास निधि के विशेष फंड से करवा दिया जाए तो यह समस्या समाप्त हो सकती है।
तथा आने वाले वर्षों में बुधवारी बाजार सहित अनेको मोहल्ले में वाटर लेवल भी अच्छा रहेगा तथा प्रशासन भी इस बात को मानता है कि कहीं ना कहीं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों को यदि हम संरक्षित रखें एवं उसे बेहतर रखें तो निश्चित रूप से हमें बारहों महीने पानी की उपलब्धता होती है।तथा शहर के अन्य तालाबों का तो समय-समय पर गहरीकरण का काम करवाया जा रहा है। किंतु बंधवा तालाब के गहरीकरण की नितांत आवश्यकता है। एवं प्रशासन को चाहिए कि इस पूरे 72 एकड़ के तालाब को गहरीकरण करवाये एवं सिर्फ इस तालाब को गहरीकरण की ही आवश्यकता है। एवं गहरीकरण के बाद निश्चित रूप से यह निस्तारी तालाब शहर के लिए एक जीवन दायिनी तालाब के रूप में साबित होगा। शहर वासियों ने सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तो। नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय से मांग की है कि इस संबंध में अविलंब निर्णय लेते हुए इस कार्य को करवाया जाए।


