सक्ती
सक्ती की मेधावी बिटिया अनिका अग्रवाल ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा से दसवीं सीबीएसई बोर्ड में हासिल किया 92.2 प्रतिशत अंक

सक्ती – शहर के प्रतिष्ठित दुल्हन साड़ी शोरूम के संचालक प्रकाश अग्रवाल एवं वर्षा अग्रवाल की मेधावी बिटिया कुमारी अनिका अग्रवाल ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा जिला- बेमेतरा से दसवीं सीबीएसई बोर्ड में 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे शहर को गौरवान्नित किया है। अनिका की सफलता पर जहां पूरा परिवार हर्षित है। तो वहीं अनीका भी प्रारंभ से ही मेधावी रही है, एवं वे आगे और अधिक मेहनत कर अच्छे अंकों से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है। तथा अनिका अग्रवाल शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहती हैं।


