सक्ती

सक्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने बच्चों को किया शैक्षणिक सामग्री एवं नाश्ते का वितरण

सक्ती – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती शाखा की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने शहर के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को शैक्षणिक सामग्री काफी। पेन। पेंसिल एवं खाद्यान्न सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से भी संस्कारिक बनाने की दिशा में प्रेरणादायक कार्यक्रम करवाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिकाओं एवं कार्यकर्ताओं से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान महिला समिति के सदस्यों को अपने बीच पाकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया तथा समिति के सदस्यों ने बताया कि उनकी शाखा द्वारा लगातार बच्चों को मानसिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में पहल की जाती है। तथा इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल मीना अग्रवाल। सहित समिति के अन्य पदाधिकारी सदस्य एवं आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी मौजूद रही।