वेदांता पावर हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गठित की 10 सदस्यों की समिति, समिति करेगी मामले की जांच

सक्ती – 14 अप्रैल को सक्ती जिले के सिंघीतराई में वेदांता पावर में हुए हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने 10 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है। तथा उपरोक्त कमेटी पूरे हादसे की जांच करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी समिति गठन संबंधी आदेश 14 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट हादसे में कई मजदूरों की मौत व लगभग 50 से अधिक मजदूरों की घायल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो निम्नानुसार है. समिति के सदस्य जयसिंह अग्रवाल पूर्व मंत्री.नोबेल कुमार वर्मा पूर्व मंत्री, रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर, राघवेन्द्र सिंह विधायक अकलतरा, व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा, शेषराज हरवंश विधायक पामगढ़, रश्मि गबेल जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सक्ती जिला, राजेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा जिला प्रमुख है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह है कि, वे अविलंब प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों, परिजनो व स्थानीय ग्रामवासियों सहित संबधित पावर प्लांट प्रबंधन से भेंट/चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मलकीत सिंह गैदू प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशा रायपुर द्वारा जारी किया गया है।


