डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण एवं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू


सक्ती – संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण एवं जयंती कार्यक्रम का आयोजन सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हनुमंता में सूर्यवंशी समाज सतगंवा परिक्षेत्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू शामिल हुए विशिष्ट के रूप शामिल हुए।
कार्यक्रम में डॉ. साहू ने बाबा साहेब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज समाज को उनके विचारों को आत्मसात कर समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष जगजीवन राम सूर्यवंशी द्वारा किया गया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति आशा साव, जनपद सदस्य राजेंद्र देवांगन, ग्राम पंचायत खमहिया के सरपंच प्यारेलाल सूर्यवंशी, नगरदा जनपद सदस्य गुलेश्वरी संजय कंवर , अरुण साहू,मण्डल उपाध्यक्ष रामानुज राठौर, राजेश सूर्यवंशी, मिलन राठौर, परिक्षेत्र अध्यक्ष गण गेंद राम प्रधान देवरी, सेधन सूर्यवंशी बघोदा, जीवधन सूर्यवंशी चोरिया , लक्ष्मन सूर्यवंशी कमरीद, सहित बेदराम सूर्यवंशी, भुनेश्वर सूर्यवंशी, फिरत सूर्यवंशी, फिरन प्रधान, श्याम चरण प्रधान, गुलाब सूर्यवंशी, राधा सूर्यवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


