सक्ती के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रतिनिधि विजय राठौर का हुआ निधन

भाजपा परिवार सहित जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि. जनपद पंचायत सक्ती के पूर्व सदस्य भी थे राठौर जी
सक्ती – अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से भारतीय जनता पार्टी सक्ती मंडल के वरिष्ठ नेता रहे एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेधाराम साहू के मंत्री प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने वाले ग्राम पंचायत नंदौर खुर्द के पूर्व सरपंच, जनपद पंचायत सक्ती के पूर्व सदस्य विजय राठौर का 11 अप्रैल 2026 दिन- शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे मृदुभाषी, मिलनसार एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे। तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में दशकों तक कार्य करते रहे एवं वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं।


