जिला सक्ती में कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती, वरिष्ठ नेता जागेश्वर सिंह राज ने दी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई


सक्ती- इंडियन नेशनल कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में छत्तीसगढ़ के जिला सक्ती में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्ती जागेश्वर सिंह राज ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला प्रवक्ताओं सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जागेश्वर सिंह राज ने अपने संदेश में कहा कि पार्टी द्वारा किए गए ये नए मनोनयन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिला सक्ती में कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और नए चेहरों को संगठन में स्थान देने से युवाओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। इससे पार्टी को आगामी चुनावों में भी लाभ मिलेगा और जनता के बीच विश्वास और बढ़ेगा। जिले में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक किए गए इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कांग्रेस का जनाधार और व्यापक होगा। जागेश्वर सिंह राज ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपील की कि वे पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनहित की पार्टी रही है और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला सक्ती के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है। सभी ने एक स्वर में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे मिलकर कार्य करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेंगे।


