Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

आदतन अपराधी रोशन सहिस निवासी वार्ड नंबर 01 सक्ती को आम्र्स एक्ट के तहत गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती ‌। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.04.2026 को सूचना मिला कि वार्ड क्र 01 कसेरपारा सक्ती में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक नग लोहे का चाकू कत्ता्नुमा लोहे का चाकू लेकर लहरा कर घुम रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम रवाना कर बताये स्थान पर गये जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में एक नग लोहे का चाकू कत्तानुमा को लेकर लहराते घुम रहा था। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम रोशन सहिस पिता मुरलीधर सहिस उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र 01 सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती का रहने वाला बताया। जिसे उक्त लोहे का चाकू कत्तानुमा को कब्जे में रखने के संबध में दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जो किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया जिस पर रोशन सहिस के कब्जे से एक नग लोहे का चाकू कत्तानुमा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी रोशन सहिस का उपरोक्त धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जो उप जेल सक्ती में निरूद्ध है।