सक्ती

ऑटो संघ सक्ती द्वारा 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर रेलवे स्टेशन परिसर में होगा भंडारा प्रसाद का आयोजन

दिन भर होगी पूजा अर्चना एवं भजन के कार्यक्रम

सक्ती- सक्ती शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित ऑटो संघ द्वारा आगामी 2 अप्रैल 2026 दिन- गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम दोपहर 2:00 से रखा गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑटो संघ शक्ति के सदस्यों ने बताया कि रेलवे स्टेशन सक्ती के सामने स्थित हनुमान जी के मंदिर में विगत कई वर्षों से लगातार विभिन्न अवसरों पर भंडारा प्रसाद एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम जन सहयोग से किया जाता है। तथा इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें इच्छुक भक्त जन अपना सहयोग भी दे सकते हैं। ऑटो संघ रेलवे स्टेशन परिसर सक्ती के सदस्यों ने समस्त धर्म प्रेमियों। हनुमान भक्तों। नगर वासियों को सह परिवार इस भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है