रायपुर में नया पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ

सालों के बाद रायपुर में खुल गया नया पासपोर्ट कार्यालय सेवा केंद्र पंडरी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को किया गया स्थानांतरित
सक्ती- वर्षों के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नया पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ हो रहा है। तथा पंडरी स्थित पासपोर्ट कार्यालय को स्थानांतरित कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी ने बताया कि-क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर, के अंतर्गत पासपोर्ट सेवा केंद्र, श्याम प्लाजा, यूनिट-5, दूसरी मंजिल, पुराने बस स्टैंड के सामने, पंडरी, रायपुर, पिन कोड: 492003, छत्तीसगढ़ को नए स्थान वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर, पिन कोड: 492001, छत्तीसगढ़ में स्थानांतरित किया जा रहा है। नए पासपोर्ट सेवा केंद्र परिचालन दिनांक 06.04.2026 से शुरू होगा।सभी आवेदक जिन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र, रायपुर, छत्तीसगढ़ में दिनांक 06.04.2026 को या उसके बाद अपनी अपॉइंटमेंट निर्धारित की है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने आवेदन रसीद के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर पीएसके – रायपुर (वन हाई स्ट्रीट, दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर, पिन कोड: 492001, छत्तीसगढ़) पर उपस्थित हो।

