सक्ती

15 अप्रैल को होगा सक्ती जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का गठन

सक्ती-  भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा- सक्ती की प्रबंध समिति के गठन हेतु सदस्यों का निर्वाचन आगामी दिनांक- 15 अप्रैल 2026 दिन- बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा सक्ती के सभागार में होगा। तथा उपरोक्त बैठक का आयोजन दोपहर 2:00 से किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सक्ती जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सक्ती की सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सक्ती के सम्माननीय अध्यक्ष एवं जिले के सम्मानिय जिलाधीश अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में उपरोक्त बैठक संपन्न होगी। डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सक्ती के सभी सम्माननीय सदस्यों को इस बैठक में आवश्यक रूप से समय पर पहुंचने का आग्रह किया है