सक्ती

अलिंद्र कुमार मिश्रा निवासी राजापारा सक्ती का हुआ निधन

अलिंद्र कुमार मिश्रा निवासी राजापारा सक्ती का हुआ निधन kshititech

सक्ती- सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में पदस्थ शिक्षक भूषण मिश्रा आनंद के पूज्य पिता अलिंद्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड क्रमांक- 3 राजापारा सक्ती का 68 वर्ष की उम्र में दिनांक- 29 मार्च 2026 दिन- रविवार को उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे सेवा निवृत्त श्री हरिशंकर मिश्रा शिक्षक के बड़े भाई थे वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे तथा उनका उपचार जारी था। अलिंद्र कुमार मिश्रा का अंतिम संस्कार दिनांक- 30 मार्च 2026 दिन- सोमवार को सुबह 9:00 बजे मुक्तिधाम सक्ती में किया गया, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक- 03 राजापारा सक्ती से निकली। अलिंद्र कुमार मिश्रा के निधन पर सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है वे मिलनसार व्यक्ति थे। उनके अंतिम संस्कार यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु एवं आचार्य शिक्षक सभी शामिल थे सभी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए।