सक्ती

सक्ती में स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती 1 अप्रैल को, बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि कार्यक्रम की तैयारी

जयंती पर जुटेगा राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का हुजूम, जिलेभर में होंगे विविध आयोजन

सक्ती-  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 1 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे बिसाहू दास महंत उद्यान, हटरी रोड सक्ती में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद  ज्योत्सना महंत, युवा नेता सूरज महंत सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक रामकुमार यादव, विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक नोवेल वर्मा, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  रश्मि गवेल, जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना, पूर्णिमा खूंटे, जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष नीतू ऋषिराय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति के पदाधिकारी गिरधर जायसवाल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस जयंती समारोह में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों—महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साथ ही जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच, पंच एवं पार्षदगण भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जयंती कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां स्व. बिसाहू दास महंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया जाएगा।
आयोजकों ने जिलेभर के कांग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि अर्पित करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।