सक्ती

हटरी चौक स्थित श्री राम मंदिर में हुई दोपहर के समय राम जन्मोत्सव की भव्य आरती एवं लगाया गया 56 भोग का प्रसाद

हटरी चौक स्थित श्री राम मंदिर में हुई दोपहर के समय राम जन्मोत्सव की भव्य आरती एवं लगाया गया 56 भोग का प्रसाद kshititech


सक्ती ‌। श्रीराम मंदिर हटरी चौक सक्ती में में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल से ही मंदिर में भक्तों का आना प्रारंभ हो गया, सभी भक्तों ने सुख समृद्धि ,संपन्नता व शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। भगवान का विधि विधान से वैदिक मंत्रों द्वारा दूध दही घी मधु चीनी व पंचामृत से महाअभिषेक पुजारी राधेश्याम शर्मा एवं अशोक शर्मा रिंकू ने कराया। भगवान का अद्भुत श्रंगार कर मंदिर को फूलों व गुब्बारों ,विद्युत झालरों से सजाया गया और दोपहर 12:00 बजते ही घड़ी घंटा और शंखध्वनि के बीच जन्म के महाआरती आरंभ हुई। उसके बाद भगवान की स्तुति हुई। कनीराम जयनारायण फर्म के सदस्य मुकेश कुमार अग्रवाल मिक्की एवं बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मोनू अग्रवाल के द्वारा 56 भोग का प्रसाद लगाया गया, श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती समिति के द्वारा सफेद रसगुल्ला का प्रसाद लगाया गया, इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर की आरती के समय मंदिर में आनंद अग्रवाल, छोटू शर्मा, कालू अग्रवाल, अमीर चंद्र अग्रवाल भुरु, कान्हा अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विष्णु शर्मा, शौर्य अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नटवर अग्रवाल ,मोहन अग्रवाल, अमित अग्रवाल कालू ,श्याम सुंदर अग्रवाल कोर्ट साहब ,कमल शर्मा, जयदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, समेत बड़ी की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

मोहल्ले वासियों के द्वारा शाम के समय भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों से भंडारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने को कहा गया है।

हटरी चौक स्थित श्री राम मंदिर में हुई दोपहर के समय राम जन्मोत्सव की भव्य आरती एवं लगाया गया 56 भोग का प्रसाद kshititech