सारागांव में 4 करोड़ 25 लाख रुपए से बनने वाले नवीन महाविद्यालय का भूमि पूजन नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं सांसद कमलेश जांगड़े अतिथियों के हाथों हुआ संपन्न

सक्ती- सारागाँव में बनने वाले शासकीय नवीन महाविद्यालय भूमि पूजन में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, अध्यक्षता जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि, विधायक रामकुमार यादव , शेष राज हरबंस, बालेश्वर साहू, ब्यास कश्यप , जिला पंचायत सभापति आशा साव, सहित सभी अतिथियों द्वारा नवीन महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन किया गया सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा गौरी गणेश का भूमि पूजन श्रीफल तोड़कर 4 करोड़ 25 लाख रुपए से बनने वाले नवीन महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन किया गया सभी अतिथियों का जनप्रतिनिधियों ग्राम वासियों द्वारा पुष्प गुच्छ श्रीफल भेंट पुष्प कर सम्मान किया सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा नवीन महाविद्यालय भवन बनने से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नवीन महाविद्यालय भवन बनने से स्थानीय सहित आसपास के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त होगा।
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा आज मेरे गृह ग्राम में नवीन महाविद्यालय भवन बनने से सारागांव सहित आसपास के छात्रों को दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा और यह सपना मेरे बाबूजी का था जिसे मैं पूरा कर रहा हूं मेरे पिताजी स्वर्गीय बिसाहू दास जी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और उनका सपना था कि छत्तीसगढ़ विकास राज्य बने और अपने जिले के लिए उन्होंने अनेकों सपने देखे थे प्रत्येक ग्रामों में सड़क नहर सहित अन्य कार्य का जो सपना था जिसे हम धीरे-धीरे पूरा कर रहे हैं हमारे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का राज्य हो या बीजेपी का राज्य हो हमारे जिले के दोनों पक्ष मिलकर विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं कहते हुए महंत ने सांसद कमलेश जांगड़े का प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा आज इस मंच में भाजपा और कांग्रेस एक साथ हैं पार्टी अलग-अलग है परंतु क्षेत्र के विकास के लिए विचार धारा एक है विकास कार्यों में क्षेत्र या राजनीति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सारागांव में बनने वाले महाविद्यालय भवन में लगभग 400 छात्रों के अध्ययन की क्षमता होगी। विकास के योजनाओं पर पहला अधिकार जनता का है चाहे वह किसी भी विचारधारा के हो भूमि पूजन कार्यक्रम में। जिला पंचायत सभापति आशा साव, विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर , राजेश अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जांजगीर , सारागांव नगर पंचायत अध्यक्ष छबिलाल सूर्यवंशी , सारागांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर , भुवन भास्कर , धीरेन्द्र बाजपेई, गिरधर जायसवाल, नरेश गेवाडीन , साधेश्वर गबेल, रमेश राठौर दिलेश्वर राठौर, डी आर यादव, शाश्वत धर दीवान, सुनील राठौर मनोज खरे रोशन बरेठ, गौतम राठौर, हरिहर दीवान, बाबूलाल जायसवाल, दामोदर बरेठ , उपेंद्र सिंह, भगवान दास , गोपाल पटेल, शकुंतला खरे, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राएं उपस्थित” थे।


