सक्ती

सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना का कार्य चल रहा जोरों से

पालिका के कर्मचारी प्रत्येक घरों में कर रहे नंबरिंग

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। नगर पालिका सक्ती के अधिकारी प्रहलाद पांडेये के मार्गदर्शन में पालिका के कर्मचारी प्रत्येक वार्डों के एक-एक घरों में जाकर जहां नंबरिंग का कार्य कर रहे हैं। तो वहीं भीषण गर्मी में भी कर्मचारी इस कार्य में जुटे हुए हैं। तथा वार्डों में मकान में नंबरिंग करने के बाद जहां आगे की प्रक्रिया चालू होगी। तो वही जनगणना का कार्य काफी महत्वपूर्ण कार्य है एवं पूरे देश भर में वर्तमान में जनगणना का काम प्रारंभ हो चुका है वही सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे इस जनगणना के कार्य में जहां नगर पालिका द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी। कर्मचारी भी पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं। तो वहीं नगर पालिका सक्ती ने भी समस्त नागरिकों को जनगणना के इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया है।