19 मार्च को सक्ती शहर में निकलेगी हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभा यात्रा

शोभा यात्रा के बाद सक्ती के सामुदायिक भवन में होगा मुख्य समारोह का आयोजन प्रदेश की दिग्गज हस्तियां होंगी कार्यक्रम में शामिल
सक्ती- जिला मुख्यालय सक्ती शहर में आगामी 19 मार्च दिन गुरूवार को प्रातः 10 बजे से हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा और दिव्य प्रेत दरबार का भव्य आयोजन किया गया है।उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन सर्व सनातनी हिन्द व धर्म जागरण समन्वय धर्म सेना. प्रांत सक्ती के तत्वाधान में होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख श्रीमती गबेल ने बताया कि 19 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे, श्री सिध्द हनुमान मंदिर थाना परिसर, सक्ती से हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा प्रारंभ होकर मार्ग नवधा चौक, हटरी,बुधवारी बाजार चौक, दुल्हन साड़ी, हॉस्पिटल चौक होते हुए शहर के गौरव पथ मार्ग पर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में इस शोभायात्रा का समापन होगा ।तथा सामुदायिक भवन के सभागार में स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। साथ ही दिव्य प्रेत दरबार भी लगाया जाएगा एवं पूरे दिन भर आगंतुक बंधुओ के लिए रात्रि तक भोजन भंडाराः निरंतर चलता रहेगा।
छत्तीसगढ़ घर वापसी प्रांत प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने बताया कि 19 मार्च को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम के मुग्य वक्ता –राजेन्द्र (अखिल भारतीय अधिकारी धर्म जागरण), मुख्य अतिथी – प्रेमा साई महाराज (मातंगीधाम त्रिकालदर्शी) अध्यक्षता – प्रबल प्रताप जूदेव (अखिल भारतीय घर वापसी, प्रमुख) करेंगे। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुकालू सिंह राज जिला संघचालक ,राजकुमार चंद्रा धर्म जागरण प्रांत प्रमुख, कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर-चांपा, श्यामसुंदर अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती, द्रौपदी चंदा जिला पंचायत अध्यक्ष सक्ती, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, महेश साहू, टिकेश्वर गवेल (सामाजिक कार्यकर्ता), विशिष्ट अतिथि कृष्णकांत चंदा (सामाजिक कार्यकर्ता), विजय जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष कलार समाज) ,कमल पटेल (अधिवक्ता), आयुष शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), उमा राजेन्द्र राठौर (उपाध्यक्ष कन्नोजिया राठौर समाज), अन्नपूर्णा राठौर (सामाजिक कार्यकर्ता), मनहरण राठौर (सामाजिक कार्यकर्ता) शामिल होंगे। अंजू गबेल ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर भव्य रूप से तैयारी की जा रही है एवं सक्ती जिले के विभिन्न स्थानों सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग इस आयोजन में शामिल होंगे कार्यकम संयोजक- अंजू गबेल (प्रांत घर वापसी प्रमुख) एवं सर्व सनातनी हिन्दू व धर्म जागरण समन्वय धर्म सेना प्रांत सक्ती ने समस्त नागरिक बंधुओं को 19 मार्च को सक्ती में आयोजित होने वाले हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम में सह परिवार अपने इष्ट मित्रों सहित शामिल होने का आग्रह किया है।


