कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदारों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी
सक्ती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित तहसीलदारों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार चंद्रपुर लक्ष्मीकांत कोरी को तहसीलदार सक्ती एवं नजूल तहसीलदार सक्ती का दायित्व सौंपा गया है। वहीं तहसीलदार सक्ती एवं नजूल तहसीलदार सक्ती विद्याभूषण साव को तहसीलदार जैजैपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार तहसीलदार जैजैपुर श्री संजय मिंज को तहसीलदार चंद्रपुर, तहसीलदार हसौद श्री रविशंकर राठौर को तहसीलदार बाराद्वार तथा तहसीलदार बाराद्वार गरिमा मनहर को तहसीलदार हसौद का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।


