सक्ती

ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस और स्पैरो पर विभागीय तकनीकी स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस और स्पैरो पर विभागीय तकनीकी स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण kshititech

सक्ती – कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिला पंचायत सभाकक्ष, सक्ती में ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संबंध में सभी विभागीय तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  रायपुर से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक द्वारा ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संबंध में टेक्निकल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान ई-ऑफिस ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संचालन, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रणाली के प्रभावी उपयोग, कार्यालयीन कार्यों के डिजिटलीकरण तथा ऑनलाइन प्रक्रियाओं के सुव्यवस्थित निष्पादन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम,  राधेश्याम साहू, श्री श्रवण गभेल सहित संबंधित विभागों के तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे।