शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

बाराद्वार – छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा विकासखंड सक्ती अंतर्गत नगर पंचायत बाराद्वार में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के इच्छुक संस्थाओं लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 06 मार्च 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती में आवेदन किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत बाराद्वार में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। स्थानीय ग्राम पंचायत स्थानीय नगरीय निकाय महिला स्व सहायता समूह प्राथमिक कृषि साख समिति वन सुरक्षा समिति व अन्य सहकारी समितियों आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन होने की स्थिति में संचालनकर्ता एजेंसी को शासन द्वारा जारी समस्त नियम व निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।


