सक्ती
किसानों की आय बढ़ाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट – मनोज अग्रवाल


जैजैपुर – जैजैपुर विधानसभा के वरिष्ट भाजपा नेता मनोज अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रस्तुत बजट 2026-27 के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आशा करते हैं कि इस बजट के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ मिलेगा और राज्य का विकास होगा।


