सक्ती

शराब भट्ठी विरोध के समर्थन में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल

मालखरौदा – ग्राम बड़े रबेली में दारू दुकान खुलने के विरोध में सुबह से धरने पर बैठे महिलाओं और ग्रामीणों को समर्थन देने रात को पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने कहा कि अगर ग्रामीण शराब दुकान का विरोध कर रहे तो संबंधित विभाग इस पर संज्ञान ले और तत्काल ग्राम बड़े रबेली में शराब दुकान संचालन को निरस्त करें। सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने शासन प्रशासन से विनम्रता पूर्वक कहा है कि ग्रामीणों की मांग को शीघ्र निपटारा करें अन्यथा इसका परिणाम बहुत गंभीर हो सकता है।  सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल के समर्थन मिलने के बाद देर रात सभी आंदोलनकारी रात भर के लिए धरना को स्थगित अपने घर चले गए जो सुबह फिर उस स्थल पर पहुंच कर अपनी मांग पर अड़े रहेंगे। फिलहाल रात भर के लिए आंदोलन स्थगित है।