घनश्याम गुप्ता केशरवानी वैश्य समाज बिर्रा के नगर अध्यक्ष बने

बिर्रा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत अंचल के सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा में केशरवानी वैश्य समाज नगर सभा बिर्रा के समस्त सामाजिक सदस्यों का आवश्यक बैठक 30 जनवरी दिन शुक्रवार को निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के भवन दीवान मोहल्ला में रखा गया था । कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा गोत्राचार्य कश्यप मुनी जी का पूजा एवं माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया । जिसमें मुख्य एजेंडा के रूप में केशरवानी नगर सभा बिर्रा के नये पदाधिकारियों का चुनाव करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। नए पदाधिकारियों के चुनाव संबंधी नियमों को सभी सदस्यों को बारी-बारी से अवगत कराया गया। सभी सामाजिक सदस्यों द्वारा आपसी विचार विमर्श के उपरांत सर्व सहमति से गुप्ता जनरल स्टोर्स एवं बुक डिपो के संचालक घनश्याम गुप्ता को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष केसरवानी हार्डवेयर के संचालक घनश्याम केशरवानी को बनाया गया है। इसके साथ ही महामंत्री के रूप में संजय केसरवानी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्णकुमार केशरवानी,उपकोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी को मनोनीत किया गया है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ और तिलक लगाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया गया है। इस अवसर पर सदस्य के रूप में शोषक केशरवानी,फिरतुराम गुप्ता,सचिंद्र देव केशरवानी,राजेश गुप्ता ,घनश्याम केशरवानी, धनी केशरवानी ,हेमंत केशरवानी,शंकर केशरवानी, राजेंद्र गुप्ता ,पंकज केशरवानी,रामप्रकाश केशरवानी,राधेश्याम केशरवानी, राकेश केशरवानी ,संजय केसरवानी,कृष्नकुमार केशरवानी,अभिषेक केशरवानी, राजकुमार , दुर्गेश केशरवानी, बैजनाथ केशरवानी,पुष्पेंद्र केशरवानी,पंकज केशरवानी ,टिंकू केशरवानी,विवेक केशरवानी,अमित केशरवानी,शिवम केशरवानी, शुभम केशरवानी आदि के अलावा समाज के गणमान्य सदस्य गण उपस्थित थे।


