किकिरदा में आत्मनिर्भरता दलहन मिशन अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन


सक्ती – विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा के ऊपर पारा में रामसागर तालाब चौक के पास में स्थित सामुदायिक भवन में दिनांक 10 अक्टूबर दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से आत्मनिर्भरता दलहन मिशन योजनांतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इस संबंध में कृषि विभाग जैजैपुर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा के ऊपर पारा में रामसागर तालाब चौक के पास में स्थित सामुदायिक भवन में दिनांक 10 अक्टूबर दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से एकदिवसीय आत्मनिर्भरता दलहन मिशन योजनांतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपसंचालक कृषि विभाग जिला सक्ती के निर्देशानुसार विकासखंड जैजैपुर के कृषि विकास अधिकारी के द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत किकिरदा के ऊपर पारा में रामसागर तालाब चौक के पास में उपस्थित कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का एवं साग-सब्जियों की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कृषकों को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर समिति के माध्यम से खरीदी किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना की जानकारी प्रदान की गई तथा एग्रीस्टैक पोर्टल के अंतर्गत फार्मर आईडी बनवाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया है।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत किकिरदा के पंच किशन कुमार पटेल, पंच श्रीमती अनिता पटेल, रोजगार सहायक श्री नरसिंग आदित्य, विनोद कुमार कश्यप ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, डी एन देवांगन कृषक मित्र, अवध राम आदित्य, बहारता राम पटेल, भूषण चंद्रा, आनंद राम पटेल, महेत्तर आदित्य,केदार पटेल, जोधी राम आदित्य, खूबूराम पटेल, मोतीराम आदित्य, सम्मेंलाल पटेल ,शेषराज देवांगन एवं महिला कृषक श्रीमती यशोदा आदित्य और श्रीमती उमाबाई चंद्रा आदि के अलावा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
