अवैध नशीली सीरप खपाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार


आरोपियों में 02 आरोपी ग्राम बुंदेली चौकी अड़भार, एवं 02 घरघोड़ा जिला रायगढ़ क्षेत्र के आरोपी सामिल
सक्ती – आरोपीयों से 94 शीशी 100 मि.ली. वाली ONEREX नशीली सीरप कीमती 18894 रुपये एक वैगनआर कार के CG 13 BE 3626 कीमती 230.000 रुपये एक काला रंग का एस पी 125 मोटर साइकिल कीमती 70,000 रुपये जमला कीमत 3.18.894 रुपये जप्त – आरोपी (01) कृष्ण कुमार डनसेना पिता स्व. सियाराम उम्र 32 साल ग्राम छोटे गुमड़ा थाना घरघोडा जिला रायगढ़ (छ.ग.) 02. धजाराम कुर्रे पिता स्व. हेतराम कुर्रे उम्र 35 साल ग्राम छोटे गुमड़ा थाना घरघोडा जिला रायगढ़ (छ.ग.)। (03) सिकंदर गबेल पिता स्व. शिवकुमार गबेल उम्र 26 साल ग्राम बुंदेली चौकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (04) कृष्णकुमार जांगडे पिता अनिल कुमार उम्र 28 साल ग्राम बुंदेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)। सक्ती /मालखरौदा- पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती, भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध मादक पदार्थ/नशीली सीरप की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के उपर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 02.02.2026 को मुखबिर सूचना पर कुछ व्यक्ति मोटर साइकिल एवं वैगनआर कार क्र. CG 13 BF 3626 में अवैध रूप से ONEREX नशीली सीरप खरसिया से अड़भार रोड होते हुए पोता की ओर बिक्री करने आ रहें हैं की सूचना पर घेराबंदी कर उपरोक्त आरोपियों को पकड़े, आरोपियों से 94 नग शीशी नशीला सीरप ONEREX कुल 9 लिटर 400 मि.ली. कीमती 18894 रुपये, एक एस पी 125 मोटर साइकिल कीमती 70000 रुपये, एक वैगनआर कार क्र. CG 13 BF 3626 कीमती 2,30,000 रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपियों को दिनांक 02.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेजा गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत, साइबर सेल से निरीक्षक अमित सिंह, स.उ.नि. आदित्य सिंह, दिलीप खलखो, आरक्षक सेतराम पटेल, महेंद्र कंवर, अशोक टंडन, विनोद रात्रे, एलेक्स मिंज, गोपाल साहू, शत्रुघन जांगड़े, हरीश चंद्रा, का सराहनीय योगदान रहा।


