सक्ती

जाम पाली में तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती पंथी नृत्य कार्यक्रम में  विधायक शेषराज हरबंस ने जैतखंभ गुरु घासीदास की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

जाम पाली में तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती पंथी नृत्य कार्यक्रम में  विधायक शेषराज हरबंस ने जैतखंभ गुरु घासीदास की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया kshititech

सक्ती – ग्राम पंचायत जाम पाली में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि  पामगढ़ विधायक शेष राज हरबंस, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मेनका जायसवाल   ने जैतखंभ गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन का शुभारंभ किया कार्यक्रम के दूसरे दिन विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर विधायक शेषराज हरबंस ने  गुरु घासीदास  जी के संदेशों का उद्बोधन करते हुए कहा बाबा जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जागरण किया और सतनाम पंथ की स्थापना कर मानवता, समानता और सत्य का मार्ग दिखाया। बाबा गुरु घासीदास जी सामाजिक समरसता और समानता के लिए हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। बाबा जी ने  जीव हत्या, पशु बलि और हिंसा का विरोध किया, सभी प्राणियों के प्रति दया और करुणा का भाव रखते थे हमेशा
सामाजिक छुआछूत और नशा जैसी बुराइयों का विरोध किया। उन्होंने  सादा जीवन, उच्च विचार: सात्विक और सरल जीवन  की समानता पर जोर दिया -नारी के प्रति सम्मान व समाज को अंधविश्वासों से मुक्त कर सत्य, अहिंसा, धैर्य, करुणा का  संदेश दिया आप सभी से कहना चाहूंगी कि बाबा के दिखाएं मार्ग पर चले और अपने जीवन को साकार करें  इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि
गुलजार सिंह ठाकुर  सरपंच श्रीमती कलावती सांडे  जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी गण ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए महिला पुरुष  बड़ी संख्या में उपस्थित थे।