सक्ती

सक्ती विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष महंत जी की सक्रियता से होंगे लाखों रुपए के नए विकास कार्य

करीब 40 लाख रुपए की नए निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

सक्ती –  सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत जहां विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार विगत 7 वर्षों से कार्य कर रहे हैं, तो वहीं सक्ती विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पूरे प्रदेश में एक अग्रणी है, तथा महंत जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग पर जहां इसे स्वीकृति दिलाने का कार्य किया है, तो वहीं महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह एवं कृषि उपज मंडी सक्ती के पूर्व अध्यक्ष तथा विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू बाराद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि महंत जी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से सक्ती जिले के अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र सक्ती में नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाई है जिसमें प्रमुख रूप से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, सार्वजनिक उपयोग हेतु (पटेल समाज) ग्राम पंचायत टेमर, विकासखण्ड सक्ती, जिला सक्ती 10.00 लाख रुपये,सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, सार्वजनिक उपयोग हेतु (राठौर समाज), ग्राम पंचायत किरारी, विकासखण्ड व जिला सक्ती 10.00 लाख रुपये,सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, सार्वजनिक उपयोग हेतु (मानिकपुरी पटेल समाज) ग्राम पंचायत देवरी, विकासखण्ड व जिला सक्ती 10.00 लाख रुपये एवम सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, सार्वजनिक उपयोग हेतु (यादव समाज) ग्राम पंचायत चमरा बरपाली, विकासखण्ड व जिला सक्ती 10.00 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा, जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ने बताया कि महंत जी की पहल पर उपरोक्त निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है, तथा इस स्वीकृति के मिलने से जहां क्षेत्र के नागरिकों ने भी महंत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है, तो वहीं सामुदायिक भवनों के निर्माण से आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा, वहीं कृषि उपज मंडी सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूप नारायण साहू बाराद्वार ने भी कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत विकास कार्यों को लेकर सतत काम कर रहे हैं।