सक्ती

आरबीएसके चिरायु टीम, जैजैपुर एवं सक्ती द्वारा स्कूली बच्चों का चिन्हाकन एवं निशुल्क का उपचार

आरबीएसके चिरायु टीम, जैजैपुर एवं सक्ती द्वारा स्कूली बच्चों का चिन्हाकन एवं निशुल्क का उपचार kshititech
आरबीएसके चिरायु टीम, जैजैपुर एवं सक्ती द्वारा स्कूली बच्चों का चिन्हाकन एवं निशुल्क का उपचार kshititech

सक्ती – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर पूजा अग्रवाल मैडम के निर्देश अनुसार, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) जैजैपुर डॉ उमाशंकर साहू एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) अर्चना तिवारी सक्ती के मार्गदर्शन में RBSKY – चिरायु टीम जैजैपुर (अ) एवं (बी) तथा सक्ती (अ)एवं (बी) द्वारा विद्यालय में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण (चेकअप) किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ बच्चों को गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाया गया ऐसे चिन्हांकित बच्चों का चिरायु योजना के अंतर्गत बाहर के चिन्हित अस्पतालों में निशुल्क एवं गुणवंतपूर्ण उपचार कराया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत जैजैपुर विकासखंड के 8 बच्चों एवं सक्ती विकासखंड के 3 बच्चों का निशुल्क उपचार सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
औपचारिक बच्चों में निम्न गंभीर बीमारियां पाई गई-
Pulmonary Atresia (जन्मजात हृदय रोग )
Cleft Palate (कटा तालु)
Cleft Lip and Palate
Hemangioma
Cleft Palate With Hernia
Neural Tube Defects
Retinoblastoma(आंख का कैंसर)
Inguinal Hernia
इस अभियान में चिरायु टीम  जैजैयपुर (अ) के डॉक्टर संजीव कुमार अहिरवार , दो प्रतिमा अहीरवार एवं रामायण प्रसाद (फार्मासिस्ट) चिरायु टीम जैजैपुर (बी) के डॉक्टर भूपेंद्र श्रीवास एवं उनकी टीम तथा चिरायु टीम सक्ती (बी) के डॉक्टर यशपाल चौधरी एवं फार्मास्टिक राजकुमार भगत द्वारा सभी बच्चों की सतत निगरानी एवं देखभाल की जा रही है। सभी बच्चों का उपचार सफल रहा है एवं वर्तमान में सभी बच्चे स्वस्थ हैं चिरायु योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर निशुल्क एवं गुणवता पूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है जिससे बच्चों के बेहतर स्वास्थ एवं उज्जवल भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है।