सक्ती

कलेक्टर ने अनुपस्थित 24 अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सक्ती ‌।  शासकीय विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार आज जिला कार्यालय सक्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में अनेक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर भी दफ्तर नहीं पहुँचे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में  डी.आर.जोल्हे सहा.अधीक्षक, के.आर. आदित्य सहा ग्रेड 02,  देवेन्द्र पात्रे सहा. ग्रेड 02,  राम रतन सिदार सहा. ग्रेड 02, शिशिर गुप्ता सहा. ग्रेड 02, भागीरथी सिदार सहा. ग्रेड 02,  पीयूष पांडेय सहा. प्रोग्रामर, कुलदीप महाराणा सहा. ग्रेड 03,  दागेश्वर प्रसाद बरेठ सहा. ग्रेड 03, सत्यनारायण शर्मा सहा. ग्रेड 03, मयंक चौहान सहा. ग्रेड 03, राजेन्द्र कुमार सोनी सहा. ग्रेड 03,  महेंद्र कुमार लहरे सहा. ग्रेड 03, संदीप चंद सहा. ग्रेड 03,  जय सिंह ठाकुर सहा. ग्रेड 03, शिव सिंह सहा. ग्रेड 03,  नागेन्द्र कुमार साहू सहा. ग्रेड 03,  सुमन कुमार अजय डाटा एंट्री ऑपरेटर, जगन्नाथ साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर,  राकेश कुमार पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर, अरविंद कुमार भरद्वाज भृत्य, विजय कुमार राघव भृत्य, हरी पटेल भृत्य अनुपस्थित पाए गए। जिसके तुरंत बाद ही कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।