रासेयो सात दिवसीय शिविर का आयोजन


सक्ती । शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पोरथा के प्राचार्य एम के आदित्य एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली कला के प्राचार्य डी एल चौहान के निर्देशन एवं जिला समन्यवक सोमेश घितोड़े के मार्गदर्शन मे सयुक्त शिविर ग्राम हरेठी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में ग्राम हरेठी के सरपंच सोमेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ किया गया। जिसमे स्वयं सेवको को उन्के कैरियर संबंधी जानकारी एवं नशा मुक्त समाज थीम पर प्रकाश डाला गया । चतुर्थ दिवस पर राम जायसवाल जनप्रतिनिधि ने कहा कि जीवन में रा.से.यो का महत्व बतलाते हुए हमारे स्वयं सेवको को, जीवन से जुड़ी अनेक बातों के महत्व को बताया राष्ट्रीय सेवा योजना में समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर बल दिया जाता है ।पीताम्बर पटेल सेवनिवृत शिक्षक ने कहा कि रा से यो शिक्षा का एक भाग है जो अनुशासन सिखाता है।रा.से.यो के द्वारा समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास होता है। शिविर के तृतीय दिवस डा सोनी जी ने स्वास्थ्य औऱ शिक्षा के विशेष महत्व के बारे में कहा साथ ही छात्रों को व्यक्तित्व विकास तथा अच्छी संगति में रहने का विनम्र आह्वान किया ,छात्रों को चरित्र निर्माण पर जोर दिया।
तथा संबोधन मे छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी श्री छबि राठौर ने कहा कि छात्र छात्रों को रासेयो सेवा योजना के शिविर दिनचर्या को स्वयं सेवकों के सामने रखा ।कार्यक्रम अधिकारी श्री संतोष अनंत के द्वारा बच्चों को मोटिवेशन करते हुए शिक्षा के विषय में गीत गा कर सभी को आनंदित कर दिए. ।इस अवसर पर राम प्रकाश जाफरीव्याख्याता, मनोज साहू व्याख्याता, नर्मदा पटेल, रामेश्वरी यादव, शारदा चौहान, अनुकम्पा मिंज व्याख्याता,स्वयं सेवकों में दीपक, लुकेश्वर, मनीष पायल चांदनी, देवेंद्र बंजारे, अमन अजय, भूपेश, निकिता के साथ सभी उपस्थित रहे ।


