केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलाव वापस नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा -डॉ चरणदास महंत


सक्ती – नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त ने जिला कॉग्रेस कमेटी सकती द्वारा बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा स्टेशन रोड में आयोजित एक दिवसीय उपवास में सम्मिलित हुए इस अवसर पर डॉ महन्त ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में बदलाव को लेकर कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा से गरीबों के लिए जीवनरेखा साबित हुई भाजपा सरकार योजना को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की तैयारी कर चुकी है। इसके विरोध में कांग्रेस आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने ने कहा गरीबों को रोजगार दिलाने के लिए मनरेगा जीवनदायनी योजना थी नगर के अंबेडकर चौक में मनरेगा बचाव संग्राम एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जिला संयोजक प्रशांत मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गबेल सहित जिले से आए हुए पदाधिकारी के उपस्थिति में आबेडकर चौक में एक दिवसीय उपवास धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा एक दिवासीय ग्रामीण रोजगार कानून मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,मनरेगा को कमजोर करने और कथित रूप से ‘वीबी-जी राम जी’ कानून लागू करने के विरोध में कांग्रेस ने आज सुकमा जिला मुख्यालय में एकदिवसीय उपवास के साथ प्रतीकात्मक आंदोलन ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत की,यह आंदोलन 25 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा। एकदिवसीय उपवास के दौरान कांग्रेस ने मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने, काम के अधिकार और पंचायतों के अधिकार को पुनः लागू करने की मांग करते हुए कहा मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर करने और गरीबों का हक छीनने का कार्य कर रही है जब तक यह आदेश वापस आजीविका और जवाबदेही का अधिकार वापस नहीं मिल जाता। तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा
मोदी सरकार ने मनरेगा को ध्वस्त कर गरीबों से उनका हक छीना है।
हम ‘वीबी-जी राम जी’ कानून को वापस लेने और मनरेगा को अधिकार आधारित कानून के रूप में बहाल करने की मांग करते हैं। ‘वीबी-जी राम जी’ कानून को पूरी तरह से निरस्त किया जाए और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए,यह गरीबों के काम और सम्मान का सवाल है। महंत ने कहा केंद्रीय कानून था, जिसके तहत मजदूरी की 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार वहन करती थी। परन्तु अब भाजपा सरकार इसे बदलकर केंद्र और राज्य का हिस्सा 60:40 करना चाहती है। इतना ही नहीं, अब पहले राज्य सरकार को 50 प्रतिशत राशि “मैचिंग ग्रांट” के रूप में जमा करना होगा, उसके बाद ही केंद्र सरकार अपनी हिस्सेदारी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यों की वित्तीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है, ऐसे में यह व्यवस्था मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने का रास्ता है।विधायक रामकुमार यादव ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार राज्य को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ डालना चाहती है। स्वाभाविक है कि राज्य सरकारें खर्च से बचने के लिए काम ही देना बंद कर देंगी और गरीबों को मनरेगा के तहत मिलने वाला काम केवल मनरेगा योजना कागजों तक सिमट जाएगा। मनरेगा योजना देश के सबसे गरीब और वंचित वर्ग के लिए रोजगार का सबसे बड़ा सहारा रही है। कोरोना महामारी जैसे संकट काल में इस योजना से करोड़ों मजदूरों का आजीविका का साधन था परंतु 60 40% योजना लाकर इस योजना को कमजोर करने का कार्य शुरू कर दिया है सीधे-सीधे गरीब जो गरीब मजदूरों के खिलाफ है।उन्होंने 100 दिन से 125 दिन काम देने के दावे को भी “ वादा खिलाफी वादा बताया क्योंकि भाजपा सरकार द्वारा कई वादे किए गए परंतु आज तक पूरे नहीं किए गए इसी तरह इस योजना में भी 125 दिन का और 15 दिन पर भुगतान की जो बात कहा जा रहा है जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गवेल ने कहा कि यह केवल झूठा वादा कर गरीबों के साथ मजाक बनाने का कार्यकर रही है छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद से लगभग 70 प्रतिशत गांवों में अघोषित रूप से काम नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान मनरेगा के तहत औसतन सिर्फ 38 दिन का ही काम मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 100 दिन का काम कभी दिया ही नहीं गया, तो 125 दिन का दावा किस आधार पर किया जाएगा मनरेगा में काम नहीं मिलने से पलायन की स्थिति बढ़ जाएगी और गरीबों को काम नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उपवास में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गबेल जिला ग्रामीण कांग्रेस जिला समन्वयक प्रशान्त मिश्रा अध्यक्ष मेनका जायसवाल जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर,पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल महबूब खान आनंद अग्रवाल जिला विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना, गीता देवांगन, विजया जायसवाल, राइस किंग खुंटे राकेश रोशन महंत भुरू अग्रवाल, लाला सोनी, पिन्टू ठाकुर महबूब भाई प्रताप चंद्रा राजेश खूंटे कलावती सांडे रोहित यादव उमेश यादव अमित राठौर अधिवक्ता पीयूष राय मनोज जायसवाल अशोक जायसवाल छोटू दास महन्त रामु जायसवाल राकेश राठौर साधेश्वर गबेल घनश्याम देवांगन नन्दकुमार चंद्रा कुशल कश्यप सहित जिले भर से कॉग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।


