सक्ती
हटरी चौक स्थित राम मंदिर के पास सत्संग भवन में वृद्ध महिलाओं के ऊपर हुआ हमला

सक्ती । आज शाम 5:15 बजे श्री राम मंदिर के पास सत्संग भवन में बुजुर्ग महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन एवं सत्संग किया जा रहा था उसी समय अचानक एक आदमी जो सत्संग भवन में घुसकर लोहे की राड से वृद्ध महिलाओं के ऊपर हमला कर दिया जिसमें तीन बुजुर्ग महिलाओं को गंभीर चोटें आई उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट किया गया एवं कई बुजुर्ग महिलाओं के हाथ पैर में वार किया गया है । वृद्ध महिलाओं द्वारा चिल्लाने पर मोहल्ले वासियों द्वारा उस आदमी को पड़कर पुलिस के हवाले किया गया है पुलिस ने अपनी विवेचना जारी कर दी है यह आदमी आदतन अपराधी प्रतीत हो रहा है।


