सक्ती

नकली नोट के मास्टरमाइंड पति-पत्नी गिरफ्तार

लाखों रुपए के नकली नोट भी हुए बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता

दुर्ग–  दुर्ग पुलिस की सक्रियता एवम सजगता से नकली नोट के मास्टरमाइंड पति-पत्नी पुलिस गिरफ्त में आए हैं, पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चला रहे थे आरोपी एवं उसकी पत्नी। कई व्यापारियों को नकली नोट देकर खरीदा गया था सामान। पाटन साप्ताहिक बाजार में भी चला चुके थे नकली नोट।नकली नोट छापने हेतु ऑन लाईन मंगाया था कलर फोटो कापी प्रिण्टर एवं पेपर। आरोपी द्वारा 500,200,100 रूपये के नकली नोट की छपाई की गई थी। आरोपी एवं उसकी पत्नी को लिया गया हिरासत में। कलर फोटो कापी प्रिण्टर एवं पेपर सहित 1,70,500/- रूपये के नकली नोट (500,200 ,100 रू.) किया गया बरामद। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है