गायत्री शक्तिपीठ के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कन्या कौशल शिविर का हुआ भव्य समापन

सक्ती – गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में सक्ती जिले में प्रांतीय टोलीटोली के रूप में सुश्री मीना ध्रुव, सुश्री मोहिनी साहू, सुश्री श्रद्धा साहू एवं हेमलता साहू के द्वारा आयोजित कन्या कौशल शिविर का समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवाताचार्य राजेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक प्रेमचंद श्रीवास्तव, जिला समन्वयक भगतराम साहू, हीरानन्द साहू एवं विनय साहू विद्या साहू, उपस्थित रहें। समापन सत्र में कन्या जीवन से जुड़ी गंभीर बातों पर प्रकाश डाला गया, इस शिविर के अंतर्गत सक्ती जिला के सभी ब्लॉकों से लगभग 80 से 100 की संख्या में पालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया, समापन सत्र के उद्बोधन में भागवत आचार्य राजेंद्र शर्मा ने गायत्री परिवार के द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की और भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए सभी से अपील की। कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों का श्रीफल से सम्मान किया गया एवं समय दानी भाई एवं बहनों को विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया, सक्ती जिले के युवा प्रकोष्ठ महेश साहू एवं जांजगीर चाम्पा, सक्ती की जिला प्रमुख नेहा शक्तिराज गुप्ता का एवं युवा /महिला प्रकोष्ठ का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम की सम्पूर्ण जिम्मेदारी गायत्री शक्तिपीठ सक्ती की रही. उक्त कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर चौक संस्कार भवन में किया गया. इस कार्यक्रम को लेकर के पालकों ने आयोजन करता एवं आयोजक मंडल की सराहना की. इस शिविर को लेकर शक्तिपीठ एवं गायत्री परिवार के समस्त परिजनों में अत्यंत हर्ष व्याप्त रहा. पालको के अनुरोध पर आगामी समय में भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित किया जाएगा।


