राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सक्ती – 21 सितंबर 2025 पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पल्स पोलियो जागरूकता रथ को आज दिनांक 19 /12/ 2025 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर परिसर से कलेक्टर अमृत विकास टोपनो , अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा ,अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के. एस. पैकरा , डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सी एम एच ओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डी पी एम कीर्ति बड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर माननीय अधिकारियों ने जिले वासियों से अपील की की 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पुलियों की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाएं रखने का लक्ष्य निरंतर सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियों से बचाव टीकाकरण की तिथियां तथा बूथ संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है तथा सभी भागों के आपसी समन्वय से अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी, मैदानी कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। लिए हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागी बने।


