सक्ती

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जैजैपुर में डिप्टी कलेक्टर ( ओ.आई.सी. हेल्थ स्वास्थ विभाग) द्वारा औचक  निरीक्षण

जैजैपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में  स्वास्थ विभाग के OIC प्रीतेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी संचालन इमरजेंसी सेवाएं प्रसूति कक्ष (लेबर रूम) टीवी कक्ष एक्स-रे कक्ष दवा भंडार लैब सेवाएं साफ सफाई व्यवस्था एवं बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन का गहन एवं बारीकी से परीक्षण किया गया साथ ही स्वच्छ केंद्र भवन की समग्र स्थिति उपलब्ध संसाधनों एवं मरीज को प्रदत्त सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। राजपूत द्वारा मरीज पर्चियों आधार पर समस्त दस्तावेजों का मिलान, रजिस्टर साधारण रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड प्रबंधन की विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण के अवसर पर जैजैपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उमाशंकर साहू चिकित्सा अधिकारी विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बी आई टी ओ लैब टेक्नीशियन सहित अन्य विभागीय स्वास्थ्य अमले उपस्थित रहे, जिसे केंद्र में संचालित सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई।  निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। डिप्टी कलेक्टर ने स्पष्ट किया की स्वास्थ सेवाओं मैं किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।