सक्ती में व्हाट्सएप स्टेटस पर अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का मामला आरोपी पापू उर्फ सुजीत यादव गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

मालखरौदा – सक्ती जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पापू उर्फ सुजीत यादव (27 वर्ष) निवासी औरदा थाना मालखरौदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के ब्लॉक अध्यक्ष कलेश्वर जुलहा ने 28 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 नवंबर की सुबह उसके मित्र हरि पाटले ने व्हाट्सऐप स्टेटस पर आरोपी द्वारा लगाए गए डॉ भीमराव अंबेडकर के आपत्तिजनक पोस्ट को देखा। इस पोस्ट से समाज विशेष की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही यह पोस्ट स्टेटस पर लगाया था। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी उसने पुलिस को सौंप दिया, जिसे जप्त कर लिया गया है। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी पापू यादव को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रधान आरक्षक विनोद कंवर और शब्बीर मेमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


