सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती – जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर  बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी  दुजराम साहू ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी की सरपंच  काजल बंजारे ने ग्राम पंचायत हरदी में अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब, देशी शराब एवं अन्य नशीली पदार्थ बेचने एवं निकालने वालो पर रोक लगाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पासीद की सरपंच  राधाबाई गोड़ ने ग्राम पंचायत पासीद में अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री तथा जुआ पर रोक लगाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम आमापाली निवासी  मसत राम साहू ने एग्रीस्टेक  पंजीयन में निजी भूमि को किसी अनजान व्यक्ति के नाम पंजीयन हो गया है उसे सुधरवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम हरेठी निवासी  रामकली पटेल ने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ दिलाने तथा प्रधानमंत्री आवास बनवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम हरेठी निवासी  परमेश्वरी पटेल ने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ दिलाने तथा प्रधानमंत्री आवास बनवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम हरेठी निवासी  पुर्णिमा यादव ने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ दिलाने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही निवासी राधेश्याम साहू, सेवक राम साहू एवं समस्त ग्रामवासियों ने साहू समाज भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम अड़भार निवासी  बट्टू लाल लहरें ने अपने जमीन का एग्रीस्टेक पंजीयन कैरी फॉरवर्ड नहीं होने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली निवासी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, फिरत साहू और मुकेश चंद्रा ने ग्राम पंचायत बड़े रबेली में प्रस्तावित नवीन शराब दुकान बंद करवाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ी खुर्द निवासी  रामनाथ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ी खुर्द निवासी  जनक राम टंडन ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम घिवरा, देवरघटा निवासी  रुकमत बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम घिवरा, देवरघटा निवासी  भोज बाई गोड़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम घिवरा, देवरघटा निवासी दशोदा बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।